फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पर भेड़ों का झुंड आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। भुडकुडा थाना क्षेत्र के रामसिंहपुर बाजार से सामान लेकर बुधवार की रात घर लौट रहे मजदूर की बाइक के सामने अचानक भेड़ का झुंड आ गया। बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल मजदूर को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगली सुबह मृतक के पिता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि, पदुमपुर रामराय गांव निवासी मृतक के पिता बबलु राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि, उनका पुत्र लाल बहादुर राजभर (29) मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन

बुधवार की रात बाइक से रामसिंहपुर बाजार घर के सामान की खरीदारी करने गया था। वापसी में रामसिंहपुर गांव के पास ही अचानक उसकी बाइक के सामने भेड़ों का झुंड आ गया, जिसकी वजह से उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में पुत्र लाल बहादुर राजभर को गंभीर चोटें आई थी। स्थानीय लोगों ने फोन के माध्यम से परिजनों को घटना सूचना दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी, मां और बच्चों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें