फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण के लिए बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को लेकर बुधवार को राइफल क्लब में जिला प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने की।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सूची जनपद की वेबसाइट पर भी अपलोड की गई है, जिसका कोई भी मतदाता अवलोकन कर सकता है। इसके साथ ही सभी दलों से यह भी आग्रह किया गया कि जिन बूथों पर अब तक बीएलए की नियुक्ति नहीं हुई है, वहां शीघ्र बीएलए नामित कर उनकी सूची संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक प्राप्त दावे और आपत्तियों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को फार्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी के माध्यम से प्राप्त दावे/आपत्तियों की सूची उपलब्ध कराई गई। बैठक में कांग्रेस से रविकांत राय, सपा से जिला सचिव व प्रभारी मतदाता सूची राजेश कुमार यादव, बसपा से सुवाष राम सिपाही, बीजेपी से जिला महामंत्री अवधेश राय तथा आप से नागेंद्र शर्मा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें