फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मांगों को पूरा करने के लिए निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
कासिमाबाद से निकलती पदयात्रा में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की पदयात्रा में शामिल राष्ट्रीय
विज्ञापन
कासिमाबाद। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा परजीपाह चट्टी से शुरू होकर तहसील परिसर में समाप्त हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश विद्यार्थी (एडवोकेट) ने कहा कि क्षेत्र के किसान, मजदूर और नौजवान महंगाई, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी से परेशान हैं। धान कटाई के दौरान हुई बारिश से फसल को नुकसान पहुंचा, वहीं सहकारी समितियों द्वारा नमी के नाम पर अतिरिक्त वजन काटे जाने से किसान मजबूरन बिचौलियों को कम दाम पर उपज बेच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि मनरेगा (जी-राम-जी) के तहत मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपये और राजमिस्त्री की मजदूरी 750 रुपये प्रतिदिन की जाए। साथ ही सभी विभागों में नियमित भर्तियां निकाली जाएं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जाए। ज्ञापन में कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग चौड़ीकरण में उचित मुआवजा, राजकीय महाविद्यालय, नर्सिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना, कासिमाबाद को नगर पंचायत या नगर पालिका का दर्जा देने समेत कुल 15 प्रमुख मांगें शामिल रहीं। पदयात्रा और ज्ञापन सौंपने के दौरान जय हिंद यादव, रामकृत यादव, आशा यादव, अनिल यादव, हरिंदर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें