कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के न्यायीपुर गांव के निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार की देर शाम विद्युत करेंट की चपेट मेें आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विश्वकर्मा पूजन के दिन मोहन राजभर (23) की भांजी पलक अचानक पंखे के करेंट की चपेट में आ गई। इसी दौरान मोहन की पत्नी नजर जब मासूम पर पड़ी तो वह उसको बचाने का प्रयास करने लगी। मासूम को तो वह बचाने मेें तो सफल हो गई, लेकिन स्वंय करेंट की चपेट में आ गई। यह देख मोहन अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास करने लगा। पत्नी की जान तो बच गई, लेकिन मोहन गंभीर रुप से झुलस गया। परिजनों उसे उपचार के लिए बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही मोहन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
00