फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लठठूडिह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ रविवार को दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने सोमवार को पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल भेजकर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी चार वर्षीय बेटी रविवार की शाम को घर के पास ही खेल रही थी। पड़ोस का रहने वाला एक किशोर उसे बहला-फुसला कर पास के एक खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें