फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ हजार घूस लेते जेई और संविदा सहायक लाइनमैन गिरफ्तार

विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार बिजली विभाग के जेई इंद्रजीत व निविदा कर्मी प्रमोद यादव। संवाद
विज्ञापन
नंदगंज। वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को आठ हजार रुपये घूस लेते नंदगंज पावर हाउस पर तैनात जेई इंद्रजीत और संविदा पर सहायक लाइनमैन प्रमोद यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने विद्युत कनेक्शन के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक मुकेंद्र सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर को रामपुर मांझा थाना के पचदेवरा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ने उनके कार्यालय आए थे। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि दादा महदेव यादव नलकूप लगाने के लिए बिजली के कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
इस पर रिपोर्ट लगाने के लिए नंदगंज पावर हाउस पर तैनात जेई इंद्रजीत आठ हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। जेई का कहना था कि जब 8000 रुपये दोगे, तभी रिपोर्ट लगाऊंगा। शिकायत को को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन की टीम नंदगंज पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, जेई इंद्रजीत ने शिकायतकर्ता धर्मेंद्र यादव को कुसम्ही कला स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय पर बुलाया।
दोपहर 1.30 बजे धर्मेंद्र वहां पहुंचे तो जेई ने संविदा पर तैनात सहायक लाइनमैन प्रमोद यादव को रुपये देने के लिए कहा। जैसे ही प्रमोद यादव ने 8000 रुपये हाथ में लिया, उसी समय एंटी करप्शन की टीम ने उसे और जेई इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम दोनों को नंदगंज थाने लेकर आई।
थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि नंदगंज पावर हाउस पर तैनात वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गहुरा निासी जेई इंद्रजीत और संविदा कर्मी प्रमोद यादव के खिलाफ घूस लेते एंटीकरप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया है। धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें