फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कलश लेकर पांच किमी लंबी निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
सुहवल गांव में आयोजित रुद्र महायज्ञ की निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुु। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित संत श्रीमानदास बाबा परिसर में सोमवार को सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन और मंदिर परिक्रमा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद महिला, पुरुष और बच्चों ने कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और गांव के पोखरे तक पहुंचे। इस दौरान जयकारे लगाए गए और डीजे पर भक्ति गीत बजाए गए। पोखरे पर पूजनोत्सव और आरती के बाद कलश में जल भरा गया।
जल भरने के बाद शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु संत मानदास बाबा की तपोस्थली, सुहवल बाजार, शिवाला, महादेवा, गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होते हुए हाईवे से गुजरा। पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा वापस संत मानदास बाबा की तपोस्थली स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल पर मंडप पूजन, वेदी पूजन और द्वार पूजन संपन्न हुआ। जिसके बाद कलश की स्थापना की गई। आयोजन समिति के अनुसार 18 नवंबर की सुबह सात बजे से यज्ञ और हवन शुरू होगा। प्रतिदिन शाम तीन बजे से सात बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का समापन 24 नवंबर को होगा। इसके बाद 25 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता और भरत मिलाप का आयोजन है। 26 नवंबर को अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता होनी तय है। इस मौके पर आचार्य रामकृष्ण द्विवेदी, प्रियंका पांडेय, पूर्व प्रमुख अनिल राय बच्चन, पूर्व प्रधान दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें