फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धनुर्विद्या सिखाने का केंद्र होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान के स्थानीय शाखा के नए सत्र की प्रथम बैठक हुई। इसमें गतिविधियों की समीक्षा, आय-व्यय का अनुमोदन और नए वर्ष की योजनाओं पर विचार हुआ। इस दौरान धनुर्विद्या सिखाने का केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तय हुआ कि त्रैवार्षिक योजना के तहत जिले में चलने वाले एकल विद्यालयों की संख्या छह की जाए। सभी सदस्यों से 1000 की वार्षिक सदस्यता शुल्क 30 मई तक संग्रहित कर प्रांत को भेज दिया जाए। पर्यावरण रक्षा दिवस, जनजाति गौरव दिवस, कल्याण आश्रम स्थापना दिवस, मकर संक्रांति दिवस को विशेष तैयारी से मनाने का संकल्प लिया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सेवा समर्पण संस्थान के स्थानीय शाखा द्वारा नगर में बच्चों को धनुर्विद्या सिखाने का केंद्र शुरू किया जाएगा। इस बैठक में राजन जायसवाल, राकेश जायसवाल, वीरेंद्र चौहान, प्रभाकर त्रिपाठी, उमेश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, अजय सिंह, अभिषेक अग्रवाल, हृदय सिंह, हरिहर वनवासी, रामराज वनवासी, संजीव गुप्त, बद्रीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें