फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घने कोहरे में एंबुलेंस में पीछे से घुसी कार

विज्ञापन
मटेंहू चट्टी के पास वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर एंबुलेंस से टक्कर के बाद कार का क्षतिग्रस्त बोनट
विज्ञापन
मरदह। घना कोहरा होने से थाना क्षेत्र के मटेंहू चट्टी के पास वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर एंबुलेंस से कार टकरा गई। हादसे में भाई- बहन बाल- बाल बच गए। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मऊ जनपद के लुहाटिकर गांव निवासी यशवंत यादव बहन के साथ नसरुद्दीनपुर गांव से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। उनकी कार जैसे ही मटेहूं गांव के पास फोरलेन मार्ग पर पहुंची, वहां रास्ते के बीच में सरकारी 108 एंबुलेंस खड़ी थी।
विज्ञापन

घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी। चालक को एंबुलेंस दिखाई नहीं दी, जिससे कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एंबुलेंस का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें