फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: व्यवसायी के बेटे पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बांका (खास) निवासी एक ईंट भट्ठा व्यवसायी के घर में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वारकर व्यवसायी के बेटे को घायल दिया। साथ ही 50 हजार नकदी सहित अन्य सामान लेकर भाग गए। शनिवार को पीड़ित व्यवसायी ने तीन हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित व्यवसायी सुनील कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब 12 बजे के आसपास मल्लाह टोली निवासी रामबली राजभर, राजन साहनी और बांका खास के लालबाबू मौर्या दीवार फांदकर घर में घुस गए। पुरानी रंजिश को लेकर पुत्र शुभम कुशवाहा को पकड़ लिया और चाकू से मारकर घायल कर दिया। कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। इससे वह बेहोश हो गया। यहीं नहीं आरोपियों ने मोबाइल और 50 हजार नकदी ले लिया। साथ ही लैपटॉप तोड़ दिया।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित सुनील कुशवाहा की तहरीर पर रामबली राजभर, राजन साहनी और लालबाबू मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें