थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव के पास मगई नदी की पुलिया से फिसलकर सोमवार की शाम एक बालक गिर गया। नदी में पानी का प्रवाह तेज होने से वह बहने लगा। करीब 50 मीटर दूर जाल में वह फंस गया।
ग्रामीणों ने बालक को पानी से निकालकर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।सिखड़ी गांव निवासी सुनील यादव ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के डेगूपुर निवासी भांजा शिवा परिजनों के साथ छठ पूजा में शामिल होने के लिए आया था।
इस दौरान नदी की पुलिया से फिसलकर पानी में गिर गया। नदी में बहाव तेज होने से वह बहने लगा, हालांकि करीब 50 मीटर दूर जाल में फंस गया। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने बालक को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामा सुनील यादव ने बताया कि फिलहाल भांजा शिवा खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।