फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा से 4461 रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में मंगलवार को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें कुल 19263 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 4461 उपस्थित नहीं हुए जबकि शेष 14802 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

शहर के राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर 546 में 463 उपस्थित तथा 83 अनुपस्थित थे। सादात के तीन केंद्रों पर कुल 3159 पंजीकृत में 405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
राजकीय बालिका इंटर कालेज सादात केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक मंजू प्रकाश ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान विषय में 39, द्वितीय पाली गणित में 49 और तृतीय पाली सामाजिक अध्ययन में 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक-प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव ने बताया कि विज्ञान में 45, गणित में 43 और सामाजिक अध्ययन में 42 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
बापू इंटर कॉलेज केंद्र पर विज्ञान में 51, गणित में 54 और तृतीय पाली सामाजिक अध्ययन में 48 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें