नेहरु युवा केंद्र संगठन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मऊ में
आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रीय एकता शिविर में वेलफेयर क्लब के तत्वावधान
में भाग लेने गए प्रतिभागी अपने हुनर का जलवा दिखाते हुए अव्वल रहे। सफल
होकर टीम के लौटने पर शहर से पीरनगर स्थित वेलफेयर क्लब कार्यालय पर
शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार सहित अन्य सदस्यों ने विजयी
प्रतिभागियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
नेहरु युवा केंद्र संगठन
एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मऊ में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय एकता
का शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें भाग लेने के लिए 15 मार्च को दलनायक
एवं क्लब परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शैलेंद्र, जूही
मौर्या, पंकज, सुजीत, विकास, मुलायम, सूर्यरेखमणि, मंजीत, मोहित,
कार्तिकेय, गौतम, राहुल, राजकुमार की 13 सदस्यीय टीम गई थी। इस दौरान टीम
ने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अव्वल रही।
क्लब के अध्यक्ष डा. शरद
कुमार वर्मा ने बताया कि इस शिविर में गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक
गतिविधियों के आधार पर क्लब की तरफ से भाग लेने वाले प्रतिभागियों को
सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। स्वागत करने वालों में क्लब के अध्यक्ष डा. शरद
कुमार वर्मा, पवन पांडेय, चंद्रिका प्रसाद, रामनगीना प्रजापति, डा.
जितेंद्र कुमार, पीआरओ सिद्धार्थ मालवीय, नागेंद्र कुशवाहा, विवेक सिंह,
राजकुमार, सत्यदेव दुबे थे। इस मौके पर नेहरु युवा केंद्र गाजीपुर के
लेखाकार सुभाष जी भी उपस्थित थे।