फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: 20 करोड़ रुपये से बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट; पुराने अस्पताल परिसर में होगा निर्माण

Fri, 16 Oct 2026 07:57 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। पुराने भवनों को ध्वस्त कराने पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होंगे। यूनिट में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और अत्याधुनिक जांच उपकरणों के साथ गंभीर मरीजों को 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार मिलेगा।
 
विज्ञापन
गाजीपुर हेल्थकेयर, 50 बिस्तरों वाला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों में जाने की मजबूरी कम करने के लिए गाजीपुर के मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। पुराने और जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होंगे। दो से तीन माह के भीतर ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यूनिट में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और अत्याधुनिक जांच उपकरणों के साथ गंभीर मरीजों को 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज मिलेगा।

विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के जिलों से प्रतिदिन करीब चार हजार मरीज ओपीडी में उपचार कराने पहुंचते हैं। वहीं, आपात कक्ष में रोजाना 100 से अधिक गंभीर मरीज आते हैं। इन्हें समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की है।


 
Trending Videos

एक ही छत के नीचे मिलेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं
क्रिटिकल केयर यूनिट में विभिन्न चिकित्सकीय विधाओं के विशेषज्ञ गंभीर मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। जांच के लिए मरीजों को अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर रिपोर्ट के आधार पर उपचार किया जाएगा।

वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की होगी व्यवस्था
यूनिट में मल्टीपैरामीटर मॉनिटर, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सहित आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध होंगे। मल्टीपैरामीटर मॉनिटर से मरीज का ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, ऑक्सीजन का स्तर और सांस की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए सेंट्रल मॉनिटरिंग स्टेशन बनाया जाएगा। प्रत्येक बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।
 
विज्ञापन

पुराने भवनों को ध्वस्त करने पर खर्च होंगे नौ लाख
मिश्रबाजार स्थित पुराने अस्पताल परिसर में मौजूद जर्जर भवनों को ध्वस्त कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए करीब नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ध्वस्तीकरण के बाद इसी परिसर में 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कराया जाएगा।

महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से यूनिट का निर्माण होगा। दो से तीन माह के भीतर ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यूनिट में गंभीर मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न चिकित्सकीय विधाओं के विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें