फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली उत्तरमाला हल्ला रसायन के प्रश्न पत्र का

Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड के तहत शनिवार को द्वितीय पाली में आयोजित इंटर रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की उत्तर माला दोपहर में ही बाजार में आ गई। जगह-जगह हुई छापेमारी में पर्चा कहीं हाथ नहीं लगा। फिर भी डीएम के निर्देश पर जब बाजार से पकड़ी गई उत्तर माला से रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्रों से जांच कराई गई तो 374 आईएन कोड के पेपर के कुछ प्रश्नों के उत्तर सॉलव्ड पेपर से मिलते पाए गए। डीएम और डीआईओएस ने पर्चा आउट होने की बात को खारिज कर दिया। इसे नकलमाफियाओं की कारस्तानी मानते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी उन तक पहुंचने की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को द्वितीय पाली में इंटर रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। दोपहर करीब 12 बजे पेपर आउट होेने की अफवाह फैल गई। यही नहीं एक उत्तर माला की छाया प्रतियां भी बाजार में पहुंच र्गईं। डीएम चंद्रपाल सिंह ने डीआईओएस रामकरन यादव को पर्चा और उत्तर माला जब्त करने का निर्देश दिया। छापेमारी में उत्तर माला डीआईओएस के हाथ लगी लेकिन देर शाम तक आउट पर्चा हाथ नहीं लगा। फिर भी डीएम ने उत्तर माला से बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों पर बांटे गए अलग-अलग कोड के प्रश्न पत्रों से मिलान कराने का निर्देश दिया। डीआईओएस ने बताया कि मिलान के दौरान प्रश्नपत्र 374 आईएन के कुछ प्रश्नों के उत्तर मिलते पाए गए लेकिन जब तक इस कोड का पर्चा नहीं मिलता, पर्चा आउट होना नहीं माना जा सकता है। इस मामले से बोर्ड को भी अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें