फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन मेें मिला चालक का शव

Sun, 17 Mar 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद/भीमापार। पुलिस इसे हादसा बता रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि ये हत्या का मामला है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि पिकप चालक की मौत कैसे हुई। घटना बहरियाबाद थाना क्षेत्र की है। यहां प्यारेपुर स्थित कुटी के पास शुक्रवार रात संदिग्धावस्था में पिकप चालक मृत मिला। शव सड़क किनारे खड़ी पिकप के अगली सीट पर पड़ा था।
विज्ञापन

मृत व्यक्ति आजमगढ़ जिले के अंधौरी गांव निवासी लालचंद गिरी का पुत्र 40 वर्षीय हरिकेश गिरी था। शुक्रवार को वह अपनी पिकप लेकर निजामाबाद मंडी गया था। वहां से लाल मिर्च लादकर वह गाजीपुर केे सैदपुर घाट आया। मिर्च उतारने के बाद वह पिकप से ही वापस घर जाने लगा। रात करीब नौ बजे उसने फोन करके पत्नी को घर आने की बात भी बताई थी। हालांकि वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों को चिंता हुई। उससे मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। खोजबीन करते हुए शनिवार सुबह परिजन प्यारेपुर गांव पहुंचे। वहां पता चला कि पिकप सहित एक शव को बहरियाबाद पुलिस थाने ले गई है। थाने पहुंचने पर पता चला कि शव हरिकेश का ही था। ये देख परिजन स्तब्ध रह गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। उनका कहना था कि हरिकेश की गर्दन और पेट में चोट के निशान हैं। पिकप के गियर बाक्स के पास खून भी फैला हुआ था। यही नहीं उसके पास मौजूद नकदी और मोबाइल भी गायब हैं। ये सारी स्थितियां यही इशारा करती हैं कि उसकी जान ली गई। परिजनों ने बताया कि मृतक को दो पुत्र संजय, आकाश तथा दो पुत्रियां पिंकी और प्रिया हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें