फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजीपुर। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान को लेकर भाजपाइयों में उबाल कम नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विशेश्वरगंज चौराहे पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी जिम्मेदार कुर्सी पर बैठकर वह गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। ऐसे गैरजिम्मेदार व्यक्ति को तत्काल पदत्याग करना चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रोहिणी कुमार, राजेश्वर सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन सेठ, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, योगेश सिंह, रमेश सिंह पप्पू, अच्छेलाल गुप्त, दुर्गेश सिंह, बृजेंद्र चौधरी, अखिलेश सिंह, गोपाल राय, जगदीश सिंह, अनिल यादव, राजेश भारद्वाज, गुरुचरण बिंद, रामनरेश कुशवाहा, जवाहिर गुप्त, श्यामनारायण तिवारी उपस्थित थे।
उधर मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार भाजपा मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बयान की निंदा करते हुए शहीद पार्क के सामने उनका पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया। वरिष्ठ नेता विरेन्द्र राय ने कहा कि नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री शिंदे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर तेजनारायण यादव, हरिशंकर राय, सत्येन्द्र कुमार राय, ओमप्रकाश उपाध्याय, चंचल सिंह, मिथिलेश राय, कृपाशंकर राय, अमित अग्रवाल, त्रिलोकी गुप्त, प्रमोद राय, नंदकिशोर राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विंध्याचल प्रसाद तथा संचालन सत्येन्द्र राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में खानपुर संवाददाता के अनुसार सिधौना बाजार मेें गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं नेे गृहमंत्री सुशील शिंदे का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य रूप से देवव्रत चौबे, रामतेज पांडेय, अनिल सिंह, विजय यादव, त्रिभुवन दीक्षित, रामधनी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें