मुहम्मदाबाद। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पंजीकरण के लिए शेष रह गए मतदाताओं को आवेदन पत्र जमा करने के लिए अतिरिक्त अवसर देने के उद्देश्य से मतदाता पंजीकरण कैंप शनिवार को आयोजित किया गया। तीन तहसीलों में आयोजित कैंप में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में आयोजित मुहम्मदाबाद एवं जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के पंजीकरण केंद्र में विस क्षेत्र के सभी बीएलओ उपस्थित थे। इस मौके पर तहसीलदार विजयप्रताप सिंह ने कहा कि जिन लोगों की फोटो मतदाता सूची में नहीं, उनके फोटो प्राप्त कर सूची को शत-प्रतिशत फोटोयुक्त कराए। पहली जनवरी 2013 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर उन्होंने जोर दिया। कैंप में प्रारूप-6 भरकर 210 जबकि 105 लोगों ने नाम संशोधन का आवेदन किया। फार्म-7 के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार एवं रजिस्ट्रार कानूनगो हृदय बाबू मौजूद थे। जखनिया में भी दर्जनों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर नाम बढ़वाने एवं संशोधन को आवेदन दिया।