फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व पर बाजार हुआ गुलजार

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सूर्योपासना के पर्व डाला छठ पर बाजारों में भीड़ भाड़ होने लगी है। श्रद्धा और उत्साह के साथ लोग सूप, दौरी तथा अन्य सामग्रियों की खरीद की जा रही है। बाजारों में भी इस पर्व के मद्देनजर पूजा सामग्रियां सजा दी गई हैं। इस बार बाजार में बढ़ती महंगाई का सीधा असर पड़ा है। पिछली बार की अपेक्षा सामानों की कीमतों में डेढ़ गुना तेजी आई है।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व डाला छठ को माना गया है। चार दिनों तक की प्रक्रिया में चलने वाले इस पर्व को पूरे जिले भर में परंपरागत ढंग से तथा धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की व्यापकता के चलते तैयारी भी बहुत व्यापक होती है। इसके मद्देनजर बाजारों में खरीददारी का क्रम तेज हो गया है। शुक्रवार को मिश्रबाजार, लंका, रौजा, टाऊनहाल, गोराबाजार आदि क्षेत्रों में लगाई गई दुकानों पर लोग पहुंचे। बाजार में सूप की कीमत 30 से 50 रुपये तो दौरी की कीमत 70 से सौ रुपये तक पहुंच गई है। मिट्टी के कोशिया के दीपक तथा दियरी आदि की कीमत भी चढ़ी रही। 20 से लेकर 45 रुपये तक में यह बाजार में उपलब्ध है।
इसी प्रकार पूजापाठ से जुड़ी ईख तथा अन्य सामग्रियों की भी बाजार में खरीद होती रही। इस बार हर प्रकार की कीमत में आई जबरदस्त तेजी से लोगों की कमर टूट जा रही है। खरीददारी के लिए अधिकतर महिलाएं तथा युवतियां बाजार में अपने अभिभावकों के साथ निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें