फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट मार्च कर दिलाया भरोसा

Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निकाय चुनाव की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम रूट मार्च किया गया। इसमें डीएम और एसपी के अलावा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन

सैकड़ों पुलिस कर्मियों के साथ डीएम प्रभुएन सिंह एवं एसपी डीके चौधरी ने कचहरी से फ्लैग मार्च की शुरूआत की। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी शामिल थे। डीएम एवं एसपी ने जगह-जगह रूककर लोगों की कठिनाईयों के संबंध में भी पूछताछ की। इस दौरान पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी, एसडीएम एके सिंह, सीओ सिटी मुकेश चंद मिश्रा समेत सभी पुलिस अधिकारी शामिल रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार एएसपी ग्रामीण रामस्वरूप के नेतृत्व में पीएससी एवं आरएफ के जवानों ने विभिन्न मार्गों पर फ्लेगमार्च किया। कोतवाली से प्रारंभ होकर नवापुरा मोड़, यूसुफफुरगंज, फाटक होते हुए तहसील पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान एएसपी ने लोगों से भयमुक्त होकर शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। कहा कि चुनाव के दौरान किसी की ओर से कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मार्च में क्षेत्राधिकारी आरके सोनकर, कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह, दुल्लहपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय सहित कई थानाध्यक्ष आदि शामिल रहे।
जमानिया संवाददाता के अनुसार निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ अरूण कुमार दीक्षित के नेतृत्व में पीएसी की 9 बटालियन के साथ स्थानीय पुलिस ने भी फ्लैग मार्च किया। स्थानीय तहसील से फ्लैग मार्च लोदीपुर होते हुए कस्बा बाजार, सट्टी बाजार, पठान टोली, दुरहियां होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें