गाजीपुर। मदर्स-डे के मौके पर गंगा बचाेओ अभियानम् के तहत नवापुरा सांई मंदिर पर गंगा घाटों पर मानव शृंखला का आयोजन किया गया था।
सबसे पहले शाहफैज पब्लिक स्कूल के कतारबद्ध होकर गंगा घाट पर पहुंचे। जेपीजे ज्ञानदीप एकेडमी के स्कूल के बच्चे हम गंगा को मरने नहीं देंगे, गंगा से कहां गई डाल्फिन हमें जवाब दो आदि नारे लिखीं तख्तियां हाथों में लेकर घाट पर पहुंचे।
बच्चों को नेतृत्व प्रिसिंपल राकेश जयसवाल अध्यापकों सहित कर रहे थे। गंगा की रेत पर एक तरफ जहां तूलिका पब्लिक स्कूल के बच्चे प्रबंधक सौरभ के साथ नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर गंगा को बचाने की अपील कर रहे थे। वहीं केजे पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अमीना खातून स्वयं बच्चों के साथ गंगा निर्मलता एवं पर्यावरण बचाने के नारे लगा रही थी। जंगीपुर संतकबीर के बच्चे महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में, संत गणिनाथ बाल शिक्षा निकेतन जंगीपुर तथा माधव सरस्वती हायर सेकेंड्री, एसवीएएच युसूफपुर खड़बा, डालिम्स सनबीन के बच्चे अपने प्रबंधक राहुल सिन्हा के, मदर टेरेसा के बच्चे रमेश याव के, आदर्श बौद्ध छावनी लाइन के बच्चे तथा नाइस कालेज के तकनीकी छात्र-छात्राएं अपने प्रबंधक अमरनाथ के, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज की छात्राएं प्रधानाचार्य डा. अर्चना राय के नेतृत्व में गंगा घाट पहुंची। मोती देवी उच्चर माध्यमिक गोलाधारी के बच्चे भी जुलूस की शक्ल में घाट पर पहुंचे। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के बृजेश दुबे, दुर्गा शिव सांई ट्रस्ट के विजय गुप्त, व्यापार मंडल के नेता लालजी गुप्ता, अवधेश, विशाल पांडेय, नीरज, गजराज सिंह, रामशब्द सिंह, पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत, भाजपा नेता अरुण सिंह, डा. राघवेंद्र, जयप्रकाश वर्मा, गिरजाशंकर, फजलुल इस्लाम, शीबू, ओपी पांडेय आदि थे।