फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगाली थानों की पत्रावलियां

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर/गहमर/करंडा। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को दिलदारनगर तथा गहमर थाने का निरीक्षण किया। गहमर थाने में जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाने के मुआयने के दौरान एसपी डीके चौधरी ने थाने में बाउंड्रीवाल न होने से परिसर में मौजूद शीशम के पेड़ों का मूल्यांकन कर उससे बाउंड्री कराने को कहा। इसके साथ ही आरक्षी बैरक, कोषागृह, आवासों सहित पत्रावालियों की गहन जांच की। उन्होंने साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। जर्जर पड़ी दीवारों आवासों को गिराने का भी निर्देश देते हुए मालखाने में रखे सामानों को सही ढंग से रखने का निर्देश दिया। थाने में पकड़े गए बालू लदे दो ट्रैक्टरों के कागज की जांच कर जुर्माने की कार्रवाई कर छोड़ने का आदेश दिया। इस मौके पर एसओ प्रवीण यादव सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। यहां से निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक गहमर थाने पहुंचे। यहां जनता के साथ सीधे संवाद किया।
ग्रामीणों ने बधौता कांड का पर्दाफाश करने, मनिहर में कैंप बनाने एवं गश्त तेज करने की मांग की। इस पर एसपी ने गहमर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई कर पत्र प्रेषित करने को कहा। एसपी ने बड़ी से बड़ी घटना होने पर ग्रामीणों से आपा न खोने की अपील की। कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हर समय तैयार है। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुरली कुशवाहा, अयोध्या राम, कृष्णा सिंह, धीरेंद्र सिंह, देव उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने करंडा थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के रख-रखाव सहित पत्रालियों की गहन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें