फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बालक को रौंदा, मौत

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार को बेकाबू ट्रैक्टर ने बालक को रौंद दिया जिससे मौकेे पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सैदपुर वार्ड नंबर पांच निवासी विजय सोनकर फल की दुकान करता है। उसका पुत्र विष्णु सोनकर (6) सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी समय रौजा द्वार से एक ट्रैैक्टर बाजार में जा रहा था। अचानक बच्चा ट्रैक्टर के सामने आ गया। चालक ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। इसके बावजूद बच्चा ट्रैक्टर के पिछले पहिया के नीचे आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घेरेबंदी करके चालक को पकड़ लिया। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। मौके पर डटे लोग पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मुआवजा की मांग को लेकर डटे रहे। काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। विष्णु चार भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वहीं क्रासिंग पर हुए हादसे की वजह से काफी देर तक सैदपुर बाजार में आवागमन में अवरोध बना रहा।
फोटो

इनसेट
सड़क हादसे में हुई थी मेठ की मौत
जंगीपुर। स्थानीय थाना के देवकठिया गांव के पास तीन दिन पूर्व सड़क हादसे में मृत व्यक्ति की शिनाख्त अरशदपुर निवासी जनार्दन राजभर (55) के रूप में हुई।
देवकठिया के पास ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार की मौत हो गई थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। गुरुवार को उसकी शिनाख्त साइकिल से की गई। वह अरशदपुर गांव का जनार्दन राजभर था जो गाजीपुर पीडब्ल्यूडी में मेठ के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर परिवार के लोग थाना पहुंच गए। उसके कपड़े और साइकिल को देखकर परिवार के लोग रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें