फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से हुई लूट का पर्दाफाश

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही सराफ से हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी आजमगढ़ के रहने वाले हैं और उनका आठ सदस्यों का संगठित गिरोह भी है। उनके कब्जे से पुलिस ने सराफ से लूटी गई बाइक, तमंचा, कारतूस, डीवीडी, सराफ का झोला, चाभी आदि बरामद किया है। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

करीमुदद्ीनपुर थानाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय के मुताबिक बीते रविवार की रात पतार गांव के पास सराफा कारोबारी अमित कुमार से तमंचे के बल पर बदमाशों ने बाइक तथा झोला लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बाराचंवर नहर पुलिया के पास घेरेबंदी की गई। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को जब रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे लेकिन पुलिस ने मौके पर ही उनको धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो तमंचा, पांच कारतूस बरामद हुआ तथा सराफ की बाइक पाई गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में राहुल राय निवासी बिंधवलिया आजमगढ़ तथा ऋषि चतुर्वेदी निवासी जीयनपुर आजमगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सराफ से हुई लूटपाट के मामले में कुल आठ लोग शामिल थे। यह भी बताया कि उनकी गैंग का सरगना अखिलेश यादव और विनय सुनार आजमगढ़ का ही रहने वाला है। दोनों ने ही लूट की योजना बनाई थी। उनके इशारे पर ही सराफ से लूटपाट की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एक डीवीडी, सराफ का लूटा गया झोला मिला। बताया कि नकदी और जेवर नहीं लूटा गया था। गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं लूटकांड के बाद सराफ ने बताया था कि बदमाश उससे दो हजार रुपया, मोबाइल लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें