गाजीपुर। सराफा व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिले के सभी तहसील-कस्बों में गठित मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक रायगंज स्थित मैरेज हाल में हुई। इस दौरान कह गया कि सराफा व्यवसायियों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी एवं टैक्स वृद्धि को वापस लेने के संबंध में पिछले दिनों हड़ताल की गई थी। इस संबंध में वित्तमंत्री की ओर से इसे वापस लेने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि अगर 21 मई तक आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो सराफा व्यवसायी हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए वक्ताओं ने एकजुट होकर समर्पण भाव से संगठन के कार्यों में भागीदारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बगैर एकजुट हुए संगठन को गतिशील नहीं बनाया जा सकता है। बैठक में संरक्षक गुलाबचंद वर्मा, कैलाशनाथ अग्रहरि, श्यामबिहारी वर्मा, प्रमोद वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, श्यामलाल यादव, प्रदीप वर्मा, दयानंद वर्मा, अशोक वर्मा, यशवंत, गोपाल जी वर्मा, नीतू वर्मा, ओमप्रकाश सेठ, कन्हैयालाल वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, जवाहरलाल वर्मा ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अर्जुन सेठ, रामहौसला वर्मा, विजेत वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, सुरेंद्रनाथ वर्मा, आशीष वर्मा, दुर्गा वर्मा, आनंद वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश अग्रहरि, विनय गुप्त, शशि वर्मा, संजय वर्मा, श्रवण वर्मा, चंदन वर्मा, शशांक वर्मा, अंजनी वर्मा, गौरव अग्रहरि, सोहन वर्मा, दिलीप आर्य उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अनूप वर्मा, भोलू अग्रवाल, रूपेश वर्मा ने किया।