राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की कार्यशाला में पेश किया शोधपत्र और माडल
गाजीपुर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को लूदर्स बालिका इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य विषय मौसम एवं जलवायु पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोधपत्र, माडल और चार्ट प्रस्तुत किए। इसमें जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई गई। निर्णायक मंडल ने उम्दा माडल बनाने वाले प्रतिभागियों का चयन किया।
जूनियर वर्ग में राज पब्लिक स्कूल के वैभवराज श्रीवास्तव, सीनियर वर्ग में आदर्श इंटर कालेज के शिवम राय, सेंटजांस स्कूल की वर्तिका दुबे, शाहफैज पब्लिक स्कूल के हिमांशु सिंह और लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की ज्योत्सना का चयन किया गया। ये प्रतिभागी जौनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की मौजूदगी में आयोजित उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगे। प्रतीक्षा सूची में काजल वर्मा, अर्पिता विश्वकर्मा, अंजली सिंह को रखा गया। इससे पहले मुख्य अतिथि आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. पारस सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। निर्णायक मंडल में सत्येंद्र श्रीवास्तव और डा. मनोज कुमार मिश्र रहे। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, जैकब मैथ्यू, डा. संजय पांडेय, पीयूषकांत सिंह, मनोज पांडेय आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक धनंजय सिंह तथा आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फांस ने किया।