फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता मंच की बढ़ती ताकत से डरी सरकार

Fri, 27 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कौमी एकता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन बलिया संसदीय सीट पर परचम लहराने के संकल्प के साथ गुरुवार को संपन्न हो गया। शहीद पार्क में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि एकता मंच की ताकत से सरकार में बैठे लोग परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में नेता व मंत्री हमारे कार्यकर्ताओं को खरीदने की कोशिश कर रहे है लेकिन कार्यकर्ता ऐसे लोगों को मुहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को लखनऊ और दिल्ली की गद्दी से अधिक खुशी गरीबों के दिल में जगह बनाने पर होगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव दल के लिए बड़ी चुनौती है। लिहाजा, कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें। पूर्व सांसद ने कहा कि आठ दलों के एकता मंच ने रणनीति के तहत पूर्वांचल के कुछ सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित किया है बाकी अन्य सीटों पर भी शीघ्र ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यही लगता है कि आने वाले दिनों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मिसबहाउद्दीन अहमद, राष्ट्रीय महासचिव शंभू सिंह अकेला, राष्ट्रीय सचिव रामाशीष राजभर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव ओमकला बिंद, चंदा यादव, मनोज बाबा, बलिराम पटेल, कुबेर तिवारी, फेंकू सिंह यादव, जयगोविंद राय, शारदानंद राय, जफर खां चंदा, शमीम अहमद, अनिल राय, लल्लन पांडेय, संजय वर्मा, अजमल सूफी, कैप्टन जगरनाथ सिंह, ब्रमेश्वर उपाध्याय, कैप्टन हीरालाल यादव, लल्लन राय, त्रिवेणी राम, घूरा चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें