फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी िकसान सभा ने भरी हुंकार

Fri, 27 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सरयू पांडेय पार्क में चल रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को किसानों का धरना जारी रहा। इस दौरान भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, रामअवध राम, रमेशचंद्र पाल, बच्चेलाल, रविंद्र कुशवाहा, रामबदन सिंह और प्रदीप निषाद 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। मौके पर किसानों ने मांग किया कि चीनी की बंद मिलें शीघ्र चालू की जाए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जायज मांगों पर भी प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते मौजूदा समय में किसान बदहाल है।
अभी तक किसानों के लिए जितनी भी नीतियां बनीं वह बेकार साबित हो रही है। किसान नेताओं ने कहा कि जिले की चीनी मिल बंद पड़ी हुई है मगर यहां के जनप्रतिनिधि भी मामले की गंभीरता के प्रति उदासीन है। कहा कि जब तक शासन उनकी मांगें नहीं मानता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर स्वामी आगरेनंद चौधरी, पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री, धीरेंद्र श्रीवास्तव, विजयशंकर राय, दीनानाथ शास्त्री, पूर्व विधायक जयराम सिंह, केएन सिंह, राजेंद्र यादव, रामपरीखा यादव, निमेष राय सहित दर्जनों किसान शामिल रहे। अध्यक्षता दीनानाथ यादव एवं संचालन रामलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें