फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर नहीं आ रहे गन्ना किसान

Fri, 27 Dec 2013 05:44 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में 17 वर्ष बाद नंदगंज और मटेंहू में खुले गन्ना क्रय केंद्र पर अभी तक एक भी कुंतल गन्ना की खरीद नहीं हो सकी है। वहीं, अब तक 100 किसानों को गन्ना की पर्ची उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

किसानों की मांग को देखते हुए बीते माह शासन ने दोनों केंद्रों पर गन्ना क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया था। इसके बाद घोसी चीनी मिल के ठेकेदारों की तरफ से नंदगंज चीनी मिल के सामने गन्ना क्रय केंद्र खोला गया था। मगर यहां पर अभी तक गन्ना की तौल कराने के लिए किसान नहीं आ रहे है। वहीं, मरदह ब्लाक के मटेंहू गांव में भी गन्ना क्रय केंद्र खोला गया है। मगर, यहां भी किसान नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर गन्ना अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। विभाग यहां पर एक लाख कुंतल गन्ना खरीदने का लक्ष्य रखा है। मगर, अब तक तीन हजार कुंतल गन्ना की खरीद के लिए 100 किसानों में पर्ची खरीदी है।
इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह का कहना है कि नंदगंज और मटेंहू में गन्ना क्रय केंद्र खोल दिया गया है। लेकिन गन्ना की तौल किसान नहीं करवा रहे है। यदि किसान अपना गन्ना केंद्र पर नहीं लाए तो अगले वर्ष केंद्र बंद भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें