फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने 901 प्रधानों को भेजा नोटिस

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों के 4846 एमटी अनाज का मामला सुलझाने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 901 ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि अनाज में हुई कटौती का विद्यालयवार विवरण भेजा है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रधान ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एमडीएम सेल प्रभारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए नवंबर 2010 से लेकर अगस्त 2013 तक 4846 एमटी अनाज का सामायोजन कर लिया। इसके चलते ग्राम पंचायतों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में राशन का मामला गरमाने लगा। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधानों को हुई तो वे हल्ला करने लगे। अनाज का समायोजन होने से नाराज प्रधानों ने हर ब्लाक में बैठक करके इसका जमकर विरोध किया। मामले ने तूल पकड़ा तो जिलाधिकारी ने बीएसए को ग्राम प्रधानों को साक्ष्य देने का निर्देश दिया। इसके बाद एमडीएम सेल ने ग्राम प्रधानों को साक्ष्य के साथ नोटिस दिया। कहा कि आपने के यहां विभिन्न तिथियों में अनाज की बचत हुई थी, जिसे समायोजित किया गया है। यदि आप समायोजन को नहीं मानते हैं और एमडीएम योजना बाधित करेंगे तो आपके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। बीएसए के इस पत्र को लेकर ग्राम प्रधान परेशान हैं। इस संबंध में बीएसए संजीव कुमार सिंह का कहना है कि 901 ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजा गया है। इसका जवाब देने के लिए प्रधानों को समय दिया गया है। हम लोग हर हाल में परिषदीय विद्यालयों में शत् प्रतिशत एमडीएम योजना के संचालन के पक्ष में हैं। यदि इसमें लापरवाही िमली तो विभाग कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें