फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को उनके हितों, अधिकारों के बारे में दी जानकारी

Thu, 03 Jan 2019 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी सशक्तीकरण और स्वाभिमान को समर्पित अमर उजाला अपराजिता अभियान का पड़ाव बुधवार को नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रहा। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं को उनके हितों, अधिकारों आदि के बारे में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ की। कई ज्वलंत मुद्दों पर तीखे सवाल दागे। अपने संबोधन में सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने बालिकाओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कियत्रनार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां साक्षात देवता वास करते हैं। यह श्लोक बताता है कि हमारी संस्कृति में नारी को कितना सम्मानजनक स्थान मिला है। मौजूदा दौर में नारी कहीं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है तो कभी बाहर उत्पीड़ित। एक ओर हम नवरात्र में कन्या पूजन करते हैं तो दूसरी ओर गर्भ में कन्या को मारा जा रहा है।

यह स्थिति हमारी संस्कृति और हमारे देश के लिए खतरनाक है। उसके बाद भरत चरित्र का बड़ा सहज और कारुणिक चित्रण किया और कहा कि ऐसे में समाज को नारी गरिमा का साझा संकल्प दिलाने की खातिर ‘अमर उजाला’ की ओर से छेड़ी गई‘अपराजिता’ मुहिम काबिले तारीफ है। विशिष्ट अतिथि जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के माध्यम से महिलाएं अपनी समस्या या उपलब्धि साझा कर सकती हैं। महिलाओं में इतनी अधिक ऊर्जा और जिजीविषा है कि वह पूरे देश को दिशा देने की सामर्थ्य रखती हैं लेकिन उचित माध्यम के अभाव में उनकी ऊर्जा चूल्हे, चौके, घास काटने और पानी भरने तक ही सिमट कर रह जाती है।
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने कहा कि अपराजिता के माध्यम से महिलाएं विकास की धारा से जुड़ सकेंगी और अपनी क्षमता का सदुपयोग कर सकेंगी। कार्यक्रम के आखिर में मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने नारी सशक्तीकरण के इस मुहिम के तहत सभी उपस्थित छात्राओं सहित लोगों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषण की। इस अवसर पर वार्डन संज्ञान कुमारी, शिवा गुप्ता, प्रेमलता यादव, संगीता, श्याम सुंदर, संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह, रमाशंकर राम, अर्चना सिंह, अजय कुमार, तन्नू, काजल, खुश्बू, ज्योति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें