फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली का हुआ अनंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की डुगडुगी तो अभी नहीं बजी है लेकिन उसकी तैैयारी चल रही है। आगामी नवंबर माह में संभावित निकाय चुनाव के लिए निकायों की वार्डवार निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। इसके अनुसार जिले के आठ निकायों में वर्तमान में लगभग दो लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। नवंबर में संभावित इस चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से तैयारी की जा रही हैै। जिले में कुल आठ नगर निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका परिषदों गाजीपुर, मुहम्मदाबाद एवं जमानिया है। जबकि पांच नगर पंचायतों में सैदपुर, सादात, दिलदारनगर, बहादुरगंज एवं जंगीपुर है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम सभी निकायों में चलाया गया। आज नगर निकायों की वार्डवार निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अनंतिम प्रकाशन के बाद जिले के सभी आठ निकायों में लगभग दो लाख मतदाता हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर में 47842 पुरुष एवं 40518 महिला सहित 88360, मुहम्मदाबाद में 15218 एवं 13750 सहित 28968 तथा जमानिया में 14621 पुरुष एवं 11418 महिला सहित 26039 मतदाता हैं। इसके अलावा सैदपुर में 9821 एवं 8464 सहित 18285, सादात में 4904 एवं 4374 सहित 9278, बहादुरगंज में 7412 एवं 6517 सहित 13929, दिलदारनगर में 5781 एवं 4464 सहित 10245 तथा जंगीपुर में 5374 पुरुष एवं 4629 महिला सहित 10003 मतदाता हैं। 15 अक्तूबर तक दावे-आपत्ति प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय-पंचस्थानीय) एसएन सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें