फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से शराब की दो बोतल शराब बरामद दिया। जबकि युवक की निशानदेही पर उसके घर से चोरी बाइक, विद्युत और टेलीफोन तार, सबमर्सिबल पंप, आठ मोबाइल, नौ बोतल शराब के साथ ही नौ हजार नकदी बरामद किया। घर पर मौजूद तीन साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास देर शाम पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक आता दिखाई। पास आने पर पुलिस ने उसे रोका। पुलिस ने बाइक की डिक्की की तलाशी ली तो उसमें से दो बोतल शराब बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विवेक उर्फ गोलू यादव बताया। साथ ही उसने पुलिस के सामने चोरी के कई राज उगल दिए। पुलिस युवक को साथ लेकर देउपुर गांव में स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस को देखते वहां मौजूद तीन बदमाश भाग निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फंदे में आया युवक शातिर चोर है। उसके घर से चोरी की एक बाइक, जो फतेहउल्लपुर से चुराई गई थी, विद्युत और टेलीफोन तार, एक सबमर्सिबल पंप, आठ मोबाइल, आठ बोतल शराब सहित नौ हजार नकदी बरामद हुआ। बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश अपने साथियों की बाइक के साथ ही दूकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसका चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि फरार उसके साथियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें