फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जले हैं ट्रांसफार्मर, गर्मी में परेशान हैं उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह। क्षेत्र के सोनवल, मिर्जापुर और हरिश्चंद्रपुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर करीब बारह दिनों से जला हुआ है। इस वजह से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र सोनवल गांव में करीब 70 घरों को रोशन करने के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर, मिर्जापुर करीब 20 घरों और लगभग दस नलकूपों को चलाने के लिए 25 केवीए और हरिश्चंद्रपुर करीब 25 घरों के साथ करीब 20 नकलूपों चलाने के लिए विभाग की तरफ से ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लेकिन यह तीनों ट्रांसफार्मर करीब 15 से 20 दिनों के अंदर से हुए हैं। रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जा रहे हैं। नलकूपों के बंद होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ता अनिल, रीतेश, बबुआ, बचई, अदालत, अखिलेश, मनोज, मुन्ना, पप्पू, सुरेंद्र आ दि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के जलने की वजह से गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती के कार्य में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा है। कहा कि योगी सरकार द्वारा जले जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए 24 घंटे का फरमान जारी किया गया है। बावजूद इसके कई दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया। विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन 1912 पर ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी देने के बाद भी नहीं बदला जा रहा है। जेई संतोष मौर्या ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मरों को बदलवाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें