गाजीपुर। गाजीपुर प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन की ओर से निजी आईटीआई की जांच के विरोध में दिया जा रहा धरना गुरुवार को आईटीआई स्कूल परिसर में 9वें दिन भी जारी रहा है। इस अवसर पर आयोजित सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी निजी आईटीआई संचालक जांच के विरोध में एकजुट हैं।
अगर प्रधानाचार्य तानाशाही रवैया नहीं छोड़ते हैं तो एसोसिएशन के लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि निजी आईटीआई के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों का जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस तरह की स्थिति सहन नहीं की जाएगी। अगर जल्द यह कार्रवाई बंद नहीं हुई तो हम आंदोलन को धार देने को विवश होंगे। इस अवसर पर अशोक सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, राधेश्याम यादव, अमर सिंह, पंकज शर्मा, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।