फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, जुकाम व खांसी के पहुंचे 900 मरीज

विज्ञापन
गहमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के ब्लड शूगर की जांच करते डॉ अंकित सिंह। संवाद - फोटो : तस्करी
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे से शुरू मेले में एक-एक करके मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे थे। करीब 2200 मरीजों ने इलाज कराया। इसमें करीब 900 मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीज आए थे। जबकि 1300 विभिन्न बीमारियों के मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन


गहमर में न्यू पीएचसी पर तैनात डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि मेले में 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। इनमें से अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, सर्दी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए गए। भड़सर में विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले लगाया गया। डॉ. रविकांत बलवंत ने बताया कि गैस, मधुमेह, महिला रोग और वायरल बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। करीब 55 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। लहुरापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मरीजों का उपचार किया गया। अरसदपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोफिया बानो ने बताया कि बुखार, रक्तचाप, खांसी, एएनसी, एनीमिया और चर्म रोग से संबंधित कुल 18 मरीजों ने उपचार कराया। बिरनो सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि वायरल बुखार से प्रभावित मरीजों के रक्त नमूनों की जांच कराई गई। नंदगंज में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. शालिनी भाष्कर ने मेले में आए 56 मरीजों का उपचार किया। भांवरकोल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा पर 27, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर में डॉ. चंदन वर्मा ने 29 तो शेरपुर पीएचसी पर डॉ. प्रिंस कुमार ने 25 मरीजों का उपचार किया। मरदह में ब्लॉक के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 55 मरीजों को निशुल्क परीक्षण, परामर्श और दवाएं दी गई। मटेहूं पीएचसी में डॉ. राजीव गोड़ ने 17, पाडेयपुर राधे पीएचसी पर डॉ. आसिफ लारी ने 19 और अविसहन पीएचसी में डॉ. पप्पू लाल सरोज ने 19 मरीजों का उपचार किया। इसमें यकृत, सांस, बुखार, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप और सर्दी-जुकाम- खांसी के मरीज इलाज के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें