फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक वर्ष में कैंसर के मिले 90 मरीज, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में एक वर्ष में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के 90 मरीज मिले हैं। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में कैंसर के प्रारंभिक जांच के लिए डॉक्टरों की चार टीम तैनात हैं। जांच में गंभीर बीमारी के बढ़ रहे आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बेहतर उपचार के साथ अत्याधुनिक जांच की सुविधा मेडिकल काॅलेज में शुरू होने के साथ ही गंभीर बीमारियों की भी जांच करीब एक वर्ष पूर्व शुरू की गई। ऐसे में कैंसर की प्रारंभिक जांच भी शुरू हुई तो लक्षण भी सामने आने लगे। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने विभागाध्यक्ष डा. मनोज बिंद के नेतृत्व में डा. अभिषेक गुप्ता, डा. अंकिता और डा. अभिषेक सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है, जो कैंसर की प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट देती है। साथ ही ऐसे मरीजों को कैंसर संबंधित अन्य जांच और उपचार के लिए गैर जनपदों और प्रांतों में स्थापित हायर सेंटर जाने की सलाह दी जाती है। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि एक वर्ष से कैंसर की प्रारंभिक जांच हो रही है। इसके लिए आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य की तैनाती है। एक वर्ष में कैंसर मरीजों का आंकड़ा 90 पहुंच गया। इस गंभीर बीमारी के अन्य जांच की भी सुविधा जल्द ही मेडिकल काॅलेज में शुरू होगी। इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें