फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दाम बढ़े 11 हजार में मिल रहे हैं बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा-दिलदारनगर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां शुरु हो गई हैं। कुर्बानी का जानवर पहले से ही खरीद कर ईद-उल-अजहा तक उसे खिलाया पिलाया जाता है, लेकिन इस बार बकरे की कीमतें आसमान छू रही हैं। इलाके में बकरे की औसत कीमत 10 से 11 हजार है, जबकि पिछले वर्ष सात से आठ हजार रुपये के बीच 12 से 14 किलो का बकरा लोगों ने खरीदा था।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा 17 जून को है, लेकिन कुर्बानी का बकरा लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में हर वर्ष हजारों बकरों की कुर्बानी दी जाती है। बाजार में बिहार के बक्सर जिले के विभिन्न गांवों से बकरों की खेप पहुंच रही है। बारा के नौशाद कुरैशी ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले बकरों की कीमत 30 फीसदी तक ज्यादा है। बीते वर्ष 12 किलो का बकरा सात हजार में लोगों ने खरीदा था, इस बार 10 हजार में मिल रहा है। लालू कुरैशी ने कहा कि अगर बकरों के दाम कम नहीं हुए तो बहुत से लोग कुर्बानी कराने से वंचित रह जाएंगे।
दिलदारनगर जंक्शन रोड स्थित मंडी में बकरों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ। पूर्व सभासद मेराज खान ने बताया कि बकरीद पर्व पर बकरे की कुर्बानी महत्वपूर्ण मानी जाती है। बकरा मंडी के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्येक रविवार को बकरा और बकरी की मंडी लगती है लेकिन पर्व को लेकर इस बार शनिवार और रविवार दो दिन लगातार मंडी लगेगी।इस पर्व को लेकर बिहार सहित अन्य जिलों से भी लोग मंडी में आते हैं। मंडी में 5000 से लेकर अब तक 65000 तक के बकरे बिक चुके हैं। अब तक अधिकतम दाम 130000 में दो जोड़े बकरे बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें