फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को नौ एंबुलेंस की सौगात

Sun, 29 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को अब इलाज के लिए निजी वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने जिले को 108 नबंर की 9 एंबुलेंस मुहैया करा दी है। इस सुविधा से अब जिले में 108 नबंर की कुल 27 एंबुलेंस हो चुकी हैं। रविवार को जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र और मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने नई नौ एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए शासन की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। दुर्घटना में घायल और आपात कालीन मरीजों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने 108 नबंर की एंबुलेंस की सुविधा बढ़ाते हुए जिले को 9 और एंबुलेंस सेवा की सौगात दी है।

जिले में 108 नबंर की 18 एंबुलेंस मौजूद थी। नौ नई एंबुलेंस मिलने से अब बेड़े में कुल 27 एंबुलेंस हो गई हैं। रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में खड़ी नौ नई एंबुलेंस को जिलाधिकारी और सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि नई 108 नबंर की एंबुलेंस मिलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एंबुलेंस के बेड़े के बढ़ने से आपात कालीन स्थिति के मरीजों को अब चिकित्सा सेवा तत्काल मिल जाएगी। जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या18 होने से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। नई नौ एंबुलेंस मिल जाने से अब  मरीजों सरकारी अस्पताल तक पहुंचने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें