फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बनेंगे 9 आंगनबाड़ी केंद्र, खर्च होंगे 1.06 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के सादात ब्लॉक में 1.06 करोड़ रुपये से 9 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन का निर्माण होने से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही किराये के भवनों में संचालन से भी मुक्ति मिल जाएगी। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर 11.84 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। आंगनबाड़ी कक्ष के निर्माण के साथ ही शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा। आंगनबाड़ी छोटे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवाओं के कार्यक्रम के रूप में ग्राम स्तर पर सरकार द्वारा समर्थित एक केंद्र है। आंगनबाड़ी केंद्र 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र लगभग 400-800 की जनसंख्या पर बनाई जाती है। वहीं 650 वर्ग फीट के भूखंड पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इन जगहों पर बनेंगे नए आंगनबाड़ी केंद्र
- खुटही, भरतपुर, अकबरपुर

- दौलतनगर, बसही, आराजी कस्बा स्वाद
- पिपनारड शिशुआपार

ब्लॉक क्षेत्र में 9 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।-सरजीत सिंह, बीडीओ सादात ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें