गाजीपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल की बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन सभी कक्षाओं की परीक्षा में पंजीकृत 3616 परीक्षार्थियों में 856 ने परीक्षा नहीं दी।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मुंशी-मौलवी की परीक्षा में 1881 में 1259 उपस्थित तथा 622 अनुपस्थित रहे। आलिम की परीक्षा में पंजीकृत 456 में 82 अनुपस्थित तथा शेष 374 परीक्षा में बैठे। फाजिल की परीक्षा में 384 में 347 उपस्थित तथा 37 अनुपस्थित एवं कामिल में पंजीकृत 895 में 780 ने परीक्षा दी जबकि 115 ने परीक्षा छोड़ दी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। बताया कि परीक्षा नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराई जा रही है।
परीक्षा में 13 रहे अनुपस्थित
जमानिया। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल एसएसटी विषय की परीक्षा में पंजीकृत कुल 432 में 419 उपस्थित रहे। जबकि 13 अनुपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग और हाथों को सेनेटाइज कराया जा रहा है। विद्यार्थियों के जाने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कमरों को सेनेटाइज कराया जा रहा है।