फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्य पदक पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। उड़ीसा राज्य के कटक जिले के बाराबती स्टेडियम में 15 से 17 मार्च तक आयोजित 39वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में क्षेत्र के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन कर एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। तीरंदाजों की कामयाबी पर संस्था में हुई बैठक में पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

हेतिमपुर गांव स्थित एकलव्य तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम इवेंट में संस्था के खिलाड़ी सत्यम गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। कहा कि खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाइयों को छू सकता है। अंत में सत्यम को सम्मानित किया गया। उन्होंने टीम के सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर कोच धरती सिंह, अविनाश मौर्य, प्रतीक गुप्ता, अवनीश, तनवीर आदि संस्था के खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें