फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी की सड़क पर पानी, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर से सटे रौजा स्थित सरस्वती विहार कालोनी में जाने वाले कच्चे मार्ग पर नाली का आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने से पानी लगा हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे संबंधित विभाग के प्रति लोगों में रोष गहरा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर से सटे रौजा स्थित सरस्वती विहार कालोनी में स्थित मकानों में सैकड़ों लोग रहते हैं। कालोनी में जाने वाला मार्ग अभी भी कच्चा है। सड़क के किनारे आधा-अधूरा नाली का निर्माण किया है। इससे लोगों के घरों का पानी मार्ग पर बह रहा है। पानी की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन सवार तो निकल जा रहे हैं, लेकिन बाइक और साइकिल सवारों को पानी के अंदर मौजूद गड्ढे और कीचड़ की वजह से एक बार निकलने के लिए सोचना पड़ रहा है। लोग हिलते-डुलते किसी तरह से निकल रहे हैं। इस दौरान कई लोग गिरकर घायल भी हो जा रहे हैं। पैदल आवागमन करने वाले नाली की पटिया से आ-जा रहे हैं। समस्या का समाधान न कराए जाने से संबंधित विभाग के प्रति कालोनीवासियों में रोष गहराता जा रहा है। उन्होेंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है, जिससे आवागमन में होने वाली परेशानी दूर हो सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान सिकंदर ने कहा कि जल्द ही नाली का निर्माण कार्य पूरा कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। नाली का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें