फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो (गाजीपुर)। अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर एक व्यक्ति ने शादी के विवाद को हल कराने के लिए तियरा गांव के एक व्यक्ति से 50 हजार लिया था। उक्त व्यक्ति के अधिकारी न होने का पता चलने पर रविवार को रकम देने वालों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी मुखलाल राम के पुत्र की शादी का विवाद चल रहा है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोसिया गांव निवासी मुकेश विश्वकर्मा उनके संपर्क में आया और अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए मामले को हल कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि इस काम में 50 हजार का खर्च लगेगा। इस पर मुखलाल ने तीन किश्तों में उसे 50 हजार दे दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मामले का हल न होने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। लोगों ने अपने स्तर से छानबीन किया तो पता चला कि मुकेश का क्राइम ब्रांच से कुछ लेना-देना नहीं है। वह फर्जी है। फिर क्या था, परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह मुकेश बिरनो स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर दिख गया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और घर लाए। पैसा वापस करने का दबाव बनाने लगे, लेकिन वह ना-नुकुर करता रहा। इस पर लोगों ने इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी। सूचना के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों से मामले के संबंध में पूछताछ करने के बाद आरोपी को थाना ले आई। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें