फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आरटीआई परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं तिलहन मेला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सम्मानित कृषक रंगबहादुर सिंह ने फीता काट कर किया। इसमें किसानों को कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही समस्त योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए फसल बीमा के लिए किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। सिंचाई की स्प्रींकलर विधि के लिए लघु के लिए 90 प्रतिशत तथा सीमांत किसानों के लिए 80 प्रतिशत का अनुदान सरकार दे रही है। मशरूम की खेती से जनपद को कैसे जोड़ा जाए इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। खेती के लिए सिंचाई विभाग एवं नलकूप विभाग के पास जो संसाधन है उनसे शत प्रतिशत कार्य करें। उन्होंने जैविक उर्वरक के अधिकाधिक प्रयोग तथा औषधीय खेती किए जाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेष चौरसिया ने बताया कि इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य कृषि योजनाओं को जनपद के किसानों तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक फसल उत्पादन करते हुए किसानों की आय दोगुना करना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को किसानों की जरूरतों को समय से पूरा करने के लिए एक कार्ययोजना बनाने को कहा जिनसे उनकी समस्याओं को दूर किया जा सके। इसी क्रम में भदौरा ब्लॉक के अमौरा गांव निवासी रंगबहादुर सिंह ने औषधीय खेती तथा मरदह ब्लॉक के अरुण कुमार त्रिपाठी ने बर्मी कम्पोस्ट खाद्य बनाने की विधि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह ने किसानो को उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी दी। गोष्ठी में गन्ना विभाग, भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा अनुसंधान, शक्ति ट्रेडर्स मुहम्मदाबाद, औषधीय खेती एवं अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाये गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें