फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के विकास करें प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली(गाजीपुर)। ग्राम प्रधान संघ देवकली की बैठक ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव ने कहा गॉवों के विकास की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों की है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना भेदभाव के शासन के मंशा के अनुरूप गांवों का सर्वागींण विकास किया जाना चाहिए। जिससे समाज के निचले स्तर के लोगों को लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर अन्य समस्याओं पर भी विचार किया गया। इसी क्रम में ग्राम प्रधानों के उत्पीङ़न पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। इस मौके पर राजेश यादव, दिलीप गुप्ता, मनोज सोनकर, कमला यादव, सुरेश यादव, अशोक यादव, दयाशंकर पांडेय, शिवप्रसाद यादव, विनोद राय, परमारथ यादव, मनोज सिंह, इरफान आलम, देवेंद्र यादव, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष फेकन यादव ने तथा संचालन विनोद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें