फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद(गाजीपुर)। मखदूमपुर बाजार में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मारकंडेय सिंह ने कहा कि धान की रोपाई हो गई, लेकिन आज तक नहर में पानी नही छोड़ा गया। मिर्जापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मखदूमपुर-खिदिरगंज मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। गरीब पात्रों को पात्रता सूची में होने के बाद भी तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बड़ा गांव की पुलिया एक जमाने से जर्जर है। तमाम पत्रों द्वारा कई बार जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्याओं के समाधान के नाम पर अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिटाई जा रही है। शाम को पांच बजे एसडीएम सैदपुर एवं शारदा सहायक खंड के जेई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। धरनारत लोगों को 10 दिनों के अंदर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोगों ने यह चेतावनी देते हुए धरना-प्रदर्शन समाप्त किया कि अगर निर्धारित समय तक समाधान नहीं हुआ तो वह पुन: धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। धरना में मोहम्मद जाहिद अंसारी, हरिश्चंद्र पाल, रमेश प्रजापति, लालजी, कमलेश राजभर, अखिलेश राजभर, मोती प्रजापति, ओमप्रकाश, गुड़िया देवी, ममता प्रजापति, पुष्पा देवी, दिनेश, राजू, संदीप, लालजी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता इंद्रदेव सिंह तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें