गाजीपुर। जनपद न्यायालय के सिविल बार सभागार में शुक्रवार को सुबह से सरगर्मी बनी रही। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्यों का चुनाव पुलिस की देख-रेख में सकुशल संपन्न हुआ। शुक्रवार को गहमागहमी के बीच पहले दिन कुल 2427 मत में 784 मत डाले गए। शेष मतदान शनिवार को होगा।
बार कौंसिल के सदस्यों का चुनाव बार सभागार में शुक्रवार को दस बजे से शुरू हुआ। काफी गहमागहमी के बीच मतदान कराया गया। चुनाव शंतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। पूरे दिन अधिवक्ता मतदाताओं की लाइन लगी रही। जमानिया, सैदपुर, जखनियां, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद से अधिवक्ता मतदान करने पहुंचे थे। स्थानीय अधिवक्ता कल मतदान का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान पूरे दिन प्रत्याशियों के अलग- अलग टेंट में अधिवक्ता बैठकर मतदाताओं को समझाते रहे। मतदान शाम पांच बजे तक रहा। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी जिला शासकीय अधिवक्ता कुमारी मल्लिका बेगम अपने सहयोगी सहायक शासकीय अधिवक्ताओं के साथ मतदान के दौरान बैठी रही तथा मतदान के बाद मतपत्र इकट्ठा किया।