फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वानिकी दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। समाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वाधान में गुरुवार को स्थानीय रेंज कार्यालय में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तिवारीपुर प्रेमप्रकाश तिवारी ने उपस्थित लोगों से वानिकी दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अंधा-धुंध पेड़ो की कटाई से पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो रहा है। प्रदूषण आज की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। प्रदूषित वातावरण के चलते अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही है। आने वाली पीढ़ी के लिए हमें सोचना होगा और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा। भाजपा नेता राजेश राय बागी ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाना ही बढ़ते हुए प्रदुषण को रोकने का सबसे अच्छा विकल्प है। इस अवसर पर क्षेत्रिय वन अधिकारी सच्चितानन्द राय, नारायण तिवारी, वन दरोगा मुकेश राय, शुभम कुमार राय, रामकेवल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें