गाजीपुर। पीजी कालेज के खेल मैदान पर आयोजित रोवर्स-रेंजर्स दो दिवसीय समागम का समापन शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस समागम में तीन मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर जनपद की तकरीबन 20 टीमों की स्काउट गाइड की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने मनुष्य के जीवन में अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि रोवर्स-रेंजर्स के इससे भी बड़े आयोजन की मेजबानी के लिए पीजी कालेज पूर्ण रूप से तैयार है। समागम समापन में टेक्निकल टीम में राकेश गुप्ता, हीरालाल, सैफूजमा, आलोक गुप्ता ने विभिन्न सत्रों में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के कुशल संचालन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स के समन्वयक राघवेंद्र कुमार पांडेय, मऊ जनपद के समन्वयक घनश्याम दुबे, आजमगढ़ जनपद के समन्वयक शशि मिश्रा, गाजीपुर जनपद की समन्वयक प्रतिमा सिंह, सत्यदेव डिग्री कालेज के प्राचार्य सुनील सिंह, खेलकूद विभाग के अशोक सिंह, कृपाशंकर सिंह, डा. श्रीकांत पांडेय, डा. बालेश्वर सिंह, डा, बद्रीनाथ सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, डा. पीयूषकांत सिंह, डा. एसडी सिंह परिहार, डा. समरेंद्र मिश्र, डा. ओमदेव सिंह गौतम, ऊषा भारती, अतुल सिंह, डा. यूपी पांडेय, डा. संजय चतुर्वेदी, डा. विपिनचंद्र झा, अखिलेश सिंह, कामत प्रसाद सिंह, सिकंदर कुशवाहा, शरदचंद्र पाल, अमितेश सिंह, पौरुष सिंह, मयंक श्रीवास्तव, आशीष सिंह, उमाशंकर, चंद्रिका, रमेश, सुनील आदि मौजूद रहे।